फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बरातियों की वैन और होंडा सिटी की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, 10 से अधिक घायल

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुरवा गांव के पास बरात से लौट रही वैन और होंडा सिटी कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वैन सवार लोग बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुरवा गांव के पास वैन और होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हसनगंज निवासी रामजी और रहीमाबाद निवासी आकांक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्राची, माया देवी, छोटू, आसिफ, आनंद और चंद्र समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्राची, माया देवी, छोटू, आसिफ, आनंद और चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें