लखनऊ की कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में लगी शहीदों की प्रतिमाओं के हाथों में रखी बंदूकें गायब हैं। कई प्रतिमाओं के हाथ टूटे हुए भी देखे जा सकते हैं। हैरानी की बात है कि पार्क की सुरक्षा के लिए हमेशा एक गार्ड तैनात रहता है, इसके बावजूद हर तीसरे-चौथे महीने प्रतिमाओं से बंदूकें गायब होने की बात सामने आती है। 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस मनाया गया था, लेकिन शहीदों की स्मृति से जुड़े इस स्थल की बदहाल स्थिति सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।