बहादुरपुर गांव में गोमती का पानी बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव निवासी छोटा ने बताया कि रात में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और करीब 20 घरों में पानी घुस गया। कुछ घरों के आंगन में करीब पांच फुट तक पानी भर गया है। शुक्रवार को ग्रामीण ट्रैक्टरों की मदद से घरों से सामान, भूसा और अनाज बाहर निकाल रहे हैं। कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, अब खाने-पीने के सामान को भी बाहर ले जाना पड़ रहा है। सीडीओ प्रफुल शर्मा और एडीएम राजस्व राकेश सिंह ने बहादुरपुर गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीणों की मदद के लिए नाव, मोटर बोट और पीएसी की नाव की व्यवस्था कराई गई है। हरदा, गुराही और लासा बाजार में राहत कैंप भी बनाए गए हैं।