निशातगंज की पेपर मिल कॉलोनी स्थित एमकेएसडी इंटर कॉलेज में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन विद्यालय में परीक्षा होने के कारण उन्होंने पास के पार्क में बैठकर मतदाता सूची से जुड़ा काम किया। यहां नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ नाम और अन्य विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया भी चलती रही। सुबह से दोपहर तक करीब 12 से 13 मतदाता पहुंचकर अपना काम करा चुके थे।