फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में सपा कार्यालय के सामने लगा महिला सशक्तिकरण का पोस्टर

नवरात्रि के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने महिला सशक्तिकरण से जुड़ा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में मां दुर्गा की तस्वीर के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें लगाई गई हैं। इसमें सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। सपा नेता हिमांशु द्विवेदी की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में 1090 वूमेन पावर लाइन, कन्या विद्याधन और समाजवादी पेंशन योजना जैसी योजनाओं को जगह दी गई है। इसके अलावा डायल 100, 102 एंबुलेंस सेवा, ‘हमारी बेटी, उसका कल’ और हौसला पोषण मिशन का भी उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें