फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ में बाढ़ जैसे हालात, तीन-चार फुट तक भरा पानी

फैजुल्लागंज चतुर्थ में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में तीन से चार फुट तक पानी भरा है, जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। शुक्रवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर विधानसभा की प्रभारी पूजा शुक्ला ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी व क्षेत्रीय लोगों के साथ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। पूजा शुक्ला ने दाऊद नगर, गाजीपुर बलरामपुर, पवन विहार कॉलोनी, मामा कॉलोनी और स्वास्थ्य भवन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव से परेशान लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि फैजुल्लागंज में विकास के दावों की हकीकत जलभराव ने उजागर कर दी है। पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। भाजपा सरकार में बने स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भी दयनीय हो गई है। जलभराव के कारण स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने का रास्ता बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में न डॉक्टर हैं और न ही मरीज पहुंच पा रहे हैं। पूजा शुक्ला ने नगर निगम के अधिकारियों और शासन-प्रशासन को दोपहर तीन बजे तक जल निकासी कर जलभराव खत्म कराने का समय दिया है। चेतावनी दी कि तय समय तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह क्षेत्रीय लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगी और नगर निगम व संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें