बीबीडी थाना क्षेत्र के किसान पथ पर सलारगंज मोड़ के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोग भी चालक को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं। फिलहाल हादसे में किसी अन्य के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।