फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किसान के घर से डेढ़ लाख के जेवर और नकदी चोरी

नरायनपुर पंचायत के मजरे जनकापुर निवासी किसान सुनील के खेत स्थित घर से रविवार रात चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और दो हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सुनील के मुताबिक गांव में घर छोटा होने के कारण वह चिरंजीवी नाथ मंदिर के पास खेत में बने मकान में करीब 25 वर्षों से परिवार और भाइयों के साथ रह रहे हैं। रविवार रात करीब नौ बजे सब्जी बेचकर घर लौटने के बाद परिवार के साथ सो गए। सुबह पत्नी सुनीता ने सामान बिखरा देखा तो बैग में रखे जेवर और नकदी गायब मिले। कुछ दूरी पर जेवरों के खाली डिब्बे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें