ईको गार्डन धरना स्थल पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने मांगों के समाधान के लिए संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है।