लक्ष्मण मेला मैदान में 15 और 16 नवंबर को होने वाली छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। घाटों की साफ-सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग का काम भी शुरू करा दिया है।