फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेसिक-माध्यमिक विद्यालयों में गूंजेगी संगीतमय प्रार्थना, मुफ्त में मिलेंगे शैक्षिक वीडियो

राजधानी सहित प्रदेश भर के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की प्रार्थना सभा को अधिक प्रभावी, संगीतमय और व्यवस्थित स्वरूप देने की पहल राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (एसआईईटी) की ओर से की गई है। संस्थान की ओर से 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाओं की संगीतबद्ध वीडियो सामग्री तैयार कराए जाएंगे। बुधवार को एसआईईटी में राजधानी के अलग-अलग सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों व छात्राओं की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संवाद से अमर उजाला के लिए बातचीत में निदेशक मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि एसआईईटी अब विद्यार्थियों को रील के रूप में शैक्षिक वीडियो भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही आज की जरूरत के अनुसार न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत सभी शैक्षिक वीडियो भी तैयार कराए जा रहे हैं। जो सरकारी व निजी दोनों ही विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त में मिल सकेंगे। यहां तैयार कराया गए स्टूडियो में बच्चों को भी अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसका उ्देश्य बच्चों को मंच पर बोलने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार व मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें