फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में उल्टी दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक आया सामने, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल

लखनऊ में निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम मोड़ के पास रविवार देर रात ओवरलोड ट्रक के अचानक सामने आने से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में कार सवार युवक और महिला घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, वहीं पहुंचे परिजन युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रयागराज निवासी शावक (32) कार से जा रहे थे, और वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं , और पीजीआई के पास से अवनी को लिफ्ट देकर बिठा लिया। और दोनों प्रयागराज की ओर जा रहे थे। नगराम मोड़ के पास पहुंचे,उसी दौरान उल्टी दिशा से आ रहा ओवरलोड ट्रक अचानक सामने आ गया। जिससे बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, और दोनों घायल हो गए। सूचना पर निगोहां पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मोहनलालगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों घायलों को ट्रामा टू रिफर कर दिया, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने लेकर चली गई । पुलिस के अनुसार हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई, दुर्घटना के दौरान कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य करा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें