फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शादी का झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में शादी का झांसा देकर युवती से छह साल तक शारीरिक संबंध बनाने और शादी के लिए दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर आई, 60 फीट रोड निवासी अतुल कुमार रावत (34) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने तीन अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अतुल कुमार रावत ने उसे शादी का झांसा देकर करीब छह वर्षों तक कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने अतुल से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मड़ियांव थाने में अतुल कुमार रावत, उसके पिता मेवालाल, मां और मामा कालीचरन रावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस आरोपी अतुल की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे पुलिस टीम ने आरोपी अतुल कुमार रावत को उसके 1/268, सेक्टर आई, 60 फीट रोड, जानकीपुरम स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें