लखनऊ में जहां कुछ दिन पहले ही पहली बार लखनऊ वीमेंस प्रीमियर लीग आयोजित किया गया था, वह खेल मैदान अब बाढ़ के पानी से जलमग्न है। गोमती नगर के 1090 चौराहे के निकट स्थित सेज क्रिकेट स्टेडियम भी बाढ़ की जद में हैं। इसके अलावा गोमती के किनारे बने अन्य स्टेडियमों में भी जलभराव है। कुड़िया घाट के निकट लखनऊ क्रिकेट एकेडमी मैदान में भी भरा पानी। जहां रोज मैच और अभ्यास होता था। आज वहां जलभराव ने खेल बिगाड़ दिया है।