फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बुद्धेश्वर के बादलखेड़ा में जलभराव से लोग परेशान, सड़क पर उतरी जनता

Bhupendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 01:01 PM IST

लखनऊ में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने के दावों के बीच बुद्धेश्वर के बादलखेड़ा क्षेत्र की सोमवार सुबह की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। भीषण जलभराव से परेशान जनता में भारी आक्रोश है। सड़कों पर गंदा पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं और बच्चों को भी पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। जलभराव की समस्या से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय पार्षद और नगर निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। इससे लोगों में जिम्मेदार विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे वादार खेड़ा कॉलोनी के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द समस्या दूर कराने की बात कही।वहीं नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने मांग की कि तत्काल पानी की निकासी कराई जाए और भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें