फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 5239 लोगों को पोषण का संदेश, व्यक्तिगत आहार योजना और योग से स्वस्थ जीवनशैली की सीख

लखनऊ में केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान संस्थान, जानकीपुरम में 14 सितंबर से 8 अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को संतुलित आहार, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में करीब 5239 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी डॉ. लिपिपुष्पा देबता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में स्वास्थ्य शिविरों और विद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित किए। इनमें संतुलित आहार, एनीमिया व कुपोषण से बचाव और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों की पोषण संबंधी जरूरतों की जानकारी दी गई। लोगों को दैनिक भोजन में मोटे अनाज और स्थानीय मौसमी खाद्य पदार्थ शामिल करने के फायदे भी बताए गए। पोषण माह की नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा शिवहरे ने गतिविधियों की योजना और क्रियान्वयन किया। संस्थान की डायटीशियन डॉ. लक्ष्मी ने लोगों की आयु, स्वास्थ्य स्थिति और जीवनशैली के अनुसार व्यक्तिगत आहार योजनाएं तैयार कीं। मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे से पीड़ित लोगों को विशेष आहार परामर्श दिया गया। योग प्रशिक्षक राम सनेही ने प्रतिभागियों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बेहतर पाचन, शारीरिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन के लिए नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें