ऐतिहासिक झिड़ी मेले में आस्था और भक्ति के कई अनूठे रंग देखने को मिल रहे हैं, लेकिन पंजाब के गुरदासपुर से आई तीन बहनों की कहानी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यह तीनों बहनें बाबा जित्तो के दर्शनों के लिए अपने साथ 'लड्डू गोपाल' और 'राधा रानी' के विग्रहों को भी लेकर झिड़ी पहुंची हैं।