प्रसिद्ध ऐतिहासिक झिड़ी मेले को लेकर प्रशासन और स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला परिसर में झूले लगाने, रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और दुकानों को सजाने का काम जारी है, वहीं दूर-दराज से व्यापारी और खाने-पीने के स्टॉल संचालक पहुंचने लगे हैं, जिससे मेले में धीरे-धीरे रौनक बढ़ रही है।