नासिक में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर प्रदर्शन का एक अनोखा और हंगामेदार तरीका देखने को मिला। प्रदर्शनकारी बोरियों में आवारा कुत्तों को भरकर अधिकारी के दफ्तर पहुंचे और उन्हें अधिकारी की मेज पर छोड़ दिया। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी को नोटों की माला पहनाने की भी कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा।