मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त बुधवार यानी 14 अक्तूबर को जारी होगी। नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार करना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त करना है।