यूपी के सहारनपुर की मस्जिद पर हुए बुलडोजर एक्शन के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई इस दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब अपने मकानों और दुकानों को बचाने की मांग को लेकर महिलाएं धरने पर बैठ गईं और रोती रहीं, प्रशासन और आवास एवं विकास परिषद पर गंभीर आरोप लगाए।मेरठ के शास्त्री नगर गुरुद्वारा रोड व सेंट्रल मार्केट में बुधवार को छह अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इनमें सेक्टर-तीन में भवन संख्या 492, 498, 1314 और 697, सेक्टर-दो में भवन संख्या 12 और सेक्टर-छह में भवन संख्या 670 शामिल रहे। सील किए गए 44 भवनों में ये भवन ऐसे हैं जिनका नक्शा ही दाखिल नहीं किया गया था।