फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: पुलिस महानिरीक्षक विमल गुप्ता ने एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तैयारियों का लिया जायजा

नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तैयारियों का शनिवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिरीक्षक विमल गुप्ता ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर वॉकथॉन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाली इस वॉकथॉन का प्रस्तावित रूट प्लान इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना से आरंभ होकर बेदी पेट्रोल पंप होते हुए आईएसबीटी ऊना तक रहेगा तथा इसके उपरांत प्रतिभागी वापस इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम पहुंचेंगे। पुलिस महानिरीक्षक ने वॉकथॉन में भाग लेने वाले बच्चों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन सहित आयोजन से जुड़े अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआईजी डरोह खुशहाल शर्मा, एसपी सचिन हिरेमठ, एडीसी इशांत जसवाल, आईआरबीएन बनगढ़ की कमांडेंट आकृति शर्मा, नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथीपॉल सिंह, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें