टकारला सब्जी मंडी में इन दिनों किसान खुद अपनी मक्की की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार मक्की की अच्छी पैदावार होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि फसल तैयार करने में मेहनत और लागत अधिक होने के कारण किसानों को अब मक्की के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि अच्छी फसल का फायदा तभी मिलेगा, जब बाजार में उन्हें मेहनत के अनुरूप उचित भाव मिले।