उत्तरी भारत की प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक तपोस्थली डेरा बाबा रूद्रानंद धाम नारी में पंच भीष्म पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस धार्मिक आयोजन में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। डेरा परिसर में पहुंचने पर उन्होंने बाबा रूद्रानंद जी महाराज की पावन तपोभूमि में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने हवन-यज्ञ में भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डालीं तथा कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बही अखंड धुनें पर माथा टेककर श्री श्री 1008 गद्दीनशीन स्वामी हेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया।