फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: बंगाणा अस्पताल में एक साल से जारी निःशुल्क लंगर सेवा, मरीजों और तीमारदारों को मिल रहा भोजन

ऊना जिले के सिविल अस्पताल बंगाणा के बाहर माता सीता देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई निःशुल्क लंगर सेवा को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस सेवा के माध्यम से अस्पताल में उपचार करवाने आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। एक वर्ष पहले शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य अस्पताल आने वाले ऐसे लोगों की मदद करना है, जिन्हें इलाज के दौरान भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी होती है। खासकर दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस सुविधा से राहत मिल रही है। ट्रस्ट के रामप्रकाश ने बताया कि लंगर सेवा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अस्पताल पहुंचने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना था। कई बार दूरदराज के गांवों से मरीज और उनके परिजन उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें भोजन की व्यवस्था करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए ट्रस्ट ने अस्पताल के बाहर निःशुल्क लंगर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके माध्यम से मरीजों, तीमारदारों और अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। रामप्रकाश ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। ट्रस्ट का प्रयास है कि अस्पताल आने वाले किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि यह सेवा भविष्य में भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें