फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मलकियत सिंह बोले- चुनाव से पहले जनता का बेटा, विधायक बनते ही तानाशाह राजा बन गए बबलू

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश सचिव एससी मोर्चा मलकियत सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में विधायक पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव से पहले जनता का बेटा बताने वाले सुदर्शन सिंह बबलू विधायक बनते ही तानाशाह राजा बन गए हैं।” उन्होंने विधायक के परिवार के सदस्यों के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर भी सवाल उठाए। मलकियत सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की विधायक या उनके परिवार से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन जहां गलत हो रहा हो, वहां आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी की जनता ने सुदर्शन सिंह बबलू को अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजा है। ऐसे में सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके परिवार के सदस्यों की भूमिका को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। भाजपा नेता ने विधायक की आर्थिक स्थिति और रहन-सहन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने विधायक के गरीब परिवार से आने के दावे और कथित करोड़ों रुपये के कर्ज का जिक्र करते हुए उनकी जीवनशैली पर टिप्पणी की। हालांकि, जारी बयान में इन आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। मलकियत सिंह ने पंजोआ गांव में एक परिवार के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर भी विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के प्रभाव के चलते पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती हुई और गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि विभिन्न विभागों के अधिकारी विधायक के दबाव में काम कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही आने वाले समय में तय की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम करने तथा अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें