फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ऊना में श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी के वंशजों की ओर से बसाई गई ऊना नगरी स्थित किला बाबा साहिब सिंह बेदी में मंगलवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह जी बेदी तथा इलाका निवासी समूह साधसंगत द्वारा मनाया गया। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद रागी जत्थों द्वारा कथा कीर्तन द्वारा गुरु नानक देव जी की वाणी का शब्द कीर्तन गायन किया गया और उनके जीवन इतिहास के बारे में उपस्थित संगत जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाई बलविंदर सिंह, भाई इकबाल सिंह, भाई अनिल सिंह, भाई राज उदे सिंह ने कथा कीर्तन से निहाल किया गया। आयोजन के दौरान गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी ने संगत को प्रवचनों द्वारा निहाल किया। इस मौके पर उन्होंने गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने सहित किरत करो वंड शको नाम जपो का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने विशेष तौर पर पहुंच कर बाबा सर्वजोत सिंह जी बेदी व संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस की बधाई दी। बाबा अमनदीप सिंह, बाबा हरनेक सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, रणजीत राणा, हरपाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, जोगमान सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, सोहन सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, महिंदरपाल सिंह, प्रिंस मकड़, प्रभजोत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, भूपिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें