फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: पट्टा बरोरी पंचायत टीबी मुक्त घोषित, मिला कांस्य पदक

टीबी मुक्त अभियान के तहत ग्राम पंचायत पट्टा बरोरी को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया है। पंचायत को टीबी मुक्त घोषित होने के बाद यह सम्मान वर्ष 2025-26 के लिए दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी परविंदर सिंह ने पट्टा बरोरी को यह कांस्य पदक प्रदान किया। उन्होंने बताया कि टीबी एक जानलेवा बीमारी है। समय पर इसकी पहचान और उचित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। टीबी के प्रमुख लक्षणों में लंबे समय से खांसी रहना शामिल है। हल्का बुखार होना, सोते समय पसीना आना, भूख कम लगना, वजन कम होना तथा कमजोरी महसूस होना भी इसके लक्षण हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी की जांच एवं उपचार निशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। टीबी रोगी को दवाइयों का पूरा कोर्स नियमित रूप से लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें