विधायक संजय अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अपनी लोकप्रियता देखनी है तो वह अर्की से आकर चुनाव लड़ें। शनिवार को सोलन के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान संजय अवस्थी ने यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का अधिकांश समय व्यक्तिगत टिप्पणियों पर केंद्रित रखा। पूर्व सरकार के कार्यकाल में केंद्र से मिले 70 हजार करोड़ रुपये का सही उपयोग नहीं किया गया। पुलिस भर्ती परीक्षा में भी बड़ा घोटाला हुआ था। संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना पद सृजित किए ही अर्की में कई कार्यालय खोले थे। ये सभी कार्यालय केवल चुनावी स्टंट साबित हुए।