फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में पैरापिट तोड़कर नीचे गिरी कार, दो लोग घायल

Ankesh Dogra Updated Fri, 04 Sep 2026 09:20 AM IST

सोलन शहर के मशरूम चौक के समीप राजगढ़ रोड से धोबी घाट रोड की ओर जाने वाली सड़क पर देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। दुर्घटना में दोनों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें