सोलन। सोलन के मालरोड पर गुरुवार देरशाम गोगाजी की पवित्र छड़ी को पूरे विधि-विधान और ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ नगर में घुमाया गया। मान्यता है कि गोगाजी महाराज की पूजा मुख्य रूप से सर्प दोष से मुक्ति, परिवार की रक्षा और सांपों के काटने के भय से सुरक्षा के लिए की जाती है। इस दौरान लोगों में प्रसाद भी वितरित किया गया।