सोलन। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रड़ो पैंद में एक सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी और जूते भेंट किए। विद्यालय को एक हीटर भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान पूजा शर्मा और उपप्रधान बलजीत सिंह की विशेष भूमिका रही। स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य संरक्षक डॉ. एमआर लांबा, अध्यक्ष इंजीनियर अशोक ग्रोवर, उपाध्यक्ष संतोष भल्ला, संयुक्त सचिव इंजीनियर बलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष एसके चावला और सदस्य प्रमोद गर्ग उपस्थित रहे।