फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: बोहच मेले में दंगल देखने उमड़ी भीड़, नन्हे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच

शहर के साथ लगती देवठी पंचायत के बोहच में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दौरान देव विजेश्वर के प्रांगण में विशाल दंगल करवाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती का दमखम दिखाया। दंगल में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। दंगल का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों के बीच हुए कुश्ती मुकाबले रहे। इन मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से बच्चे पहुंचे। नन्हे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का ध्यान खींचा। दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देव विजेश्वर के प्रांगण में पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तीन दिवसीय मेले में आयोजित दंगल ने लोगों को पारंपरिक कुश्ती से जुड़ने और युवा प्रतिभाओं को देखने का अवसर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें