राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाजसेवी अरुण वालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य प्रिया तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। सात दिनों तक चलने वाले शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा और सामुदायिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।