फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कार्तिक पूर्णिमा पर रेणुका झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के तहत कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को पवित्र रेणुका झील में दूसरे शाही स्नान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने झील में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दिन चढ़ने के साथ ही स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। विशेष रूप से महिलाओं में शाही स्नान को लेकर उत्साह देखने को मिला। शाही स्नान की शुरुआत प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में तीर्थ क्षेत्र के संत-महात्माओं ने पवित्र झील में स्नान करके की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से झील में डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने रेणुका झील की परिक्रमा की और भगवान परशुराम तथा मां रेणुकाजी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों से लाई देवताओं के नाम की भेंट भी उनके चरणों में अर्पित की। कार्तिक पूर्णिमा पर रेणुका झील में शाही स्नान की परंपरा सदियों पुरानी है। इसे अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का दूसरा शाही स्नान माना जाता है। इस अवसर पर उत्तरी भारत के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पवित्र झील में स्नान करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्नान घाट पर चार गोताखोरों को तैनात किया गया था। शाही स्नान के अवसर पर निर्वाण आश्रम, गायत्री आश्रम और संन्यास आश्रम में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें