फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा, दो राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सम्मानित

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सिरमौर की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में पोषण माह और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की गई। वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टेबल टेनिस खिलाड़ी इनाया और जूडो-कराटे खिलाड़ी बायनंका तनेजा को सम्मानित किया गया। दोनों बालिकाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। पोषण माह के समापन अवसर पर जिला समन्वयक राजेश ने पोषण संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने जिले में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान के तहत प्रियंका अग्रवाल ने पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोर्टल पर आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने और कार्य में तत्परता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद और पांवटा साहिब ने भी अपने विचार साझा किए। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मोहम्मद समेत जिले के सभी विभागीय अधिकारी, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें