फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: कशोली स्कूल में पीएम पोषण अभियान के तहत 51 मिड-डे-मील वर्करों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में पीएम पोषण अभियान के तहत मिड-डे-मील वर्करों के लिए एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्लस्टर कशोली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के कुल 51 मिड-डे-मील वर्करों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कशोली, कुशवा, बंथाना, कुंड, दोगरी, शागई, शरशाया, खरगा, चिल्ला आगे, गांव बिल, चाटी, तुनन, रंदल, चकलोट, ब्रो, थाच, बखन, नाल, मोहाली, न्यूकुन्दर, बड़गाई, बूंग, पाली और पोशना सहित विभिन्न स्कूलों के एमडीएम वर्कर शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भोजन तैयार करने के सही तरीकों, रसोईघर की साफ-सफाई, संतुलित एवं पौष्टिक आहार और अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्कूलों में किचन गार्डन के महत्व के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर प्रवक्ता हिंदी बलदेव शुक्ला, एमडीएम प्रभारी एवं कला अध्यापक ओम प्रकाश, टीजीटी हिंदी विक्रांत विकी, कंप्यूटर अध्यापक अजीत डोगरा और सेवादार मोहनलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें