जिला मंडी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पंडोह में चल रही शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की प्रक्रिया में मंगलवार को 260 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। भर्ती के लिए कुल 2000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1192 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 856 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों ने शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की। इनमें से 260 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 932 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक मापदंडों और दक्षता परीक्षणों में अयोग्य पाए गए। पंडोह में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मापदंडों के साथ विभिन्न दक्षता परीक्षणों से गुजरना पड़ा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया करवाई जा रही है। मंडी पुलिस के अनुसार भर्ती के प्रत्येक चरण में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता बरती जा रही है तथा निर्धारित नियमों और मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।