फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जोगिंद्रनगर बिलिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कपड़े की दुकान राख, 10 लाख नुकसान

जोगिंद्रनगर के बिलिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह अचानक आग भड़क गई। इस भीषण आग की चपेट में आकर एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। कॉम्प्लेक्स में स्थित करीब 20 अन्य दुकानें भी आग की जद में आने के गंभीर खतरे में आ गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उनके साथ पुलिस बल और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। उनकी अथक प्रयासों से आग को कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानों तक फैलने से सफलतापूर्वक रोका जा सका। बिलिंग कॉम्प्लेक्स में बैंक सहित कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें