विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और जनजातीय इतिहास के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से मंडी में पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में इंदिरा मार्केट स्थित ओपन थिएटर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के 34 स्कूलों के लगभग 118 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के लिए चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस की थीम निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आज्ञा ने पहला, प्रांशु ठाकुर ने दूसरा और बलजीवत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इसी थीम पर हुई नारा लेखन प्रतियोगिता में 57 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। इसमें दिव्यांशी प्रथम, दर्पण द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रहे। जनजातीय गौरव दिवस पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें औजस्वी ने प्रथम, शैलजा चंदेल ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नशे के खिलाफ जागरूकता और जनजातीय इतिहास से परिचित करवाना उद्देश्य कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सैनी ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को चिट्टे और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और जनजातीय गौरवशाली इतिहास से भी विद्यार्थियों को परिचित करवाया गया।