फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: खडिहार क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से दहशत, रिहायशी इलाकों में सक्रियता से उड़ी ग्रामीणों की नींद

उपतहसील मकरीड़ी के अंतर्गत वन खंड लांगणा और ग्राम पंचायत खड़िहार सहित आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ अब जंगलों से निकलकर रिहायशी बस्तियों और घरों के आंगन तक पहुंचने लगा है, जिससे क्षेत्रवासियों की रातों की नींद उड़ गई है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, लेखराज चंदेल, प्रवीण बिष्ट और सनी ने बताया कि वन बीट लांगणा के तहत खड़िहार, ठारा, छंब, बगड़ेना और कनोग गांवों में तेंदुए की सक्रियता सबसे अधिक देखी जा रही है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता बनी हुई है। तेंदुए की आमद को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध हलचल दिखने पर तुरंत वन अधिकारियों को सूचित करें। वन परिक्षेत्र अधिकारी मोनिका ने कहा कि तेंदुए की गतिविधियों की सूचना मिलते ही विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखने और तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे चलाने की सलाह दी है। विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें