कुल्लू शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का अग्रणी शहर बनाने के उद्देश्य से ‘कुल्लू बदलाव की ओर’ अभियान शुरू किया गया है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विशेष कूड़ा-कचरा प्रबंधन मुहिम की शुरुआत की। नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए ‘लॉर्ड शिवा एंटरप्राइजेज’ के साथ करार किया है। ऐतिहासिक कुल्लू दशहरे से पहले शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।