फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: छह दिन की दिवाली छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, विद्यार्थियों की चहल-पहल से लौटी रौनक

दिवाली पर्व के चलते छह दिनों की छुट्टियों के बाद अब विद्यालय फिर से खुल गए हैं। छुट्टियां समाप्त होने के बाद विद्यालयों में वीरवार से एक बार फिर रौनक लौट आई है। लंबे अवकाश के बाद विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे और नियमित पढ़ाई का सिलसिला दोबारा शुरू हुआ। विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों की चहल-पहल और कक्षाओं में पढ़ाई का माहौल फिर से देखने को मिला। विद्यार्थी सोम कुमार, अमन, दिव्यांश शर्मा, मोनिका, अंजलि, अवंतिका, नीलम ने कहा कि दिवाली के त्योहार के लिए विद्यार्थियों को अवकाश दिया गया था। इन दिनों में उन्होंने परिजनों के साथ त्योहार मनाया और छुट्टियों का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों ने अपने गृह क्षेत्रों में समय बिताया, तो कुछ ने रिश्तेदारों के घर जाकर दिवाली का उत्सव मनाया। अब छुट्टियां समाप्त होने के बाद वह फिर से पढ़ाई की दिनचर्या में लौट आए हैं। हालांकि, वीरवार से विद्यालयों में कक्षाएं शुरू होने के साथ शिक्षक भी पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। वहीं, छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल की प्रधानाचार्य प्रतिभा सूद ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आगामी दिनों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें