फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में फिर कांग्रेस की सरकार बनने का दावा, हेमराज भारद्वाज बोले- सुक्खू सरकार ने हमीरपुर को दी विकास की नई दिशा

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी है। कांग्रेस सेवादल हमीरपुर के जिलाध्यक्ष हेमराज भारद्वाज ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सर्किट हाउस हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में हेमराज भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात देकर जिले के विकास को नई दिशा दी है। उनके अनुसार, मेडिकल कॉलेज के अलावा नए बस स्टैंड और सिटी सेंटर जैसी परियोजनाएं भी भविष्य में जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हेमराज भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। मेडिकल कॉलेज से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार मिलने की उम्मीद है। वहीं, नए बस स्टैंड और सिटी सेंटर परियोजनाओं से शहर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष ने बताया कि 11 दिसंबर को पुलिस लाइन दोसड़का में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के सदस्य कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां निभाएंगे। पत्रकार वार्ता में सेवादल उपाध्यक्ष राजीव कौशल, महासचिव दिलीप कुमार, हंसराज सहित सुभाष, राजेश, अनिल और रवि पटियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें