फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: 16 रन पर ढेर हुई जनरेशन विंग, मंडी ने हमीरपुर को सात रन से हराया

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) खेल संगठन की ओर से बड़ू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में बुधवार को खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में जहां साउथ जोन शिमला के गेंदबाजों ने जनरेशन विंग की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, वहीं दूसरे मुकाबले में मंडी जोन ने हमीरपुर जोन को सात रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले सेमीफाइनल में जनरेशन विंग की टीम साउथ जोन शिमला के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए जनरेशन विंग की पूरी टीम महज 6.3 ओवर में 16 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के चार खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सके, जबकि पांच बल्लेबाजों ने एक-एक रन बनाया। शेलेश्वर पांच रन बनाकर टीम के सर्वाधिक स्कोरर रहे। साउथ जोन शिमला की ओर से दीपक शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में महज 10 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, राजेश कुमार ने तीन ओवर में छह रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। महज 17 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन शिमला की टीम ने 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें