फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद बढ़ा, कनेक्शन कटने पर एसपी कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता

Krishan Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 08:07 PM IST

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर के गौड़ा क्षेत्र में विवाद बढ़ गया है। स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार करने वाले कुछ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज उपभोक्ता गुरुवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों पर डराने-धमकाने और उनकी इच्छा के विरुद्ध मीटर लगाने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार करने पर पहले उन्हें नोटिस दिए गए और बाद में बिजली कनेक्शन काट दिए गए। बिजली जैसी आवश्यक सुविधा बंद कर उन पर स्मार्ट मीटर लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गौड़ा निवासी प्रकाश गौतम ने बताया कि स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने के कारण उनके चार बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुरुषोत्तम प्रकाश ने कहा कि पुराने मीटर ठीक काम कर रहे हैं तो उन्हें ही जारी रखा जाना चाहिए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कनेक्शन जल्द बहाल नहीं किए गए और स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव जारी रहा तो बिजली बोर्ड के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें