फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जोगिंद्र ठाकुर बोले- राजपूत कल्याण सभा 29 अगस्त को निकालेगी रैली

जिला राजपूत कल्याण सभा हमीरपुर के अध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने जिले के सामान्य वर्ग के नागरिकों से 29 अगस्त को हमीरपुर में प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से समान अवसर, न्यायपूर्ण व्यवस्था और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी जाति या समुदाय के विरोध में नहीं है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और युवाओं को शिक्षा, रोजगार और विकास के समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 10 बजे भोटा चौक से रैली शुरू होगी, जो गांधी चौक पहुंचेगी। यहां सुबह 11 बजे जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिलाधीश हमीरपुर के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें