फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: श्याम नगर में धूमधाम से मनाया गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला का स्थापना दिवस

सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। श्याम नगर स्थित ऐतिहासिक गोरखा भवन में गुरुवार को हिमाचल एवं पंजाब गोरखा एसोसिएशन धर्मशाला का स्थापना दिवस मनाया गया। 29 अक्तूबर 1916 को स्थापित हुई इस संस्था ने अपने गौरवशाली 110 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर गोरखा भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साधना नेपाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल एसडी पुन, कर्नल वीएसएम अर्जुन गुरुंग, ब्रिगेडियर बीएसएम कमला गुरुंग, ब्रिगेडियर देविका गुरुंग, मेजर हेमंत गुरुंग, कर्नल जीबी थापा व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी श्याम थापा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने की। समारोह के दौरान धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में बसे गोरखाली समुदाय के प्रतिभावान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों के लोकनृत्यों और गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक छटा के साथ गोरखा भवन परिसर में पारंपरिक गोरखाली व्यंजनों के विशेष स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां लोगों ने गोरखाली खानपान के अनूठे स्वादों का भरपूर आनंद लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने इस अवसर पर गोरखाली समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी समृद्ध भाषा, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखना है। साथ ही, गोरखाली समाज की एकता और आपसी भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन सरवन थापा, ऑनरेरी कैप्टन पीएस बुराथोकी, पवन गुरुंग, कैप्टन ईश्वर सिंह थापा, आशा पुन व गोरखाली समुदाय के 17 गांवों के मुखियाओं सहित 1000 से अधिक लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें