फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बरठीं बाजार में लगेगी तीसरी आंख, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

झंडूता उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक कस्बे बरठीं बाजार में अब तीसरी आंख से निगरानी होगी। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बरठीं ने प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे बाजार में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। बरठीं बाजार में प्रतिदिन आसपास की कई पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, बैंकिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और स्वच्छता सुनिश्चित करना पंचायत के लिए भी अहम है। कई बार लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कर्कट फेंककर चले जाते हैं, जिससे बाजार में गंदगी फैलती है। अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ऐसे लोगों पर नजर रखी जा सकेगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान उमा शर्मा और पंचायत सचिव राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें