फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हुनर हाट में सजी हस्तशिल्प और फैशन एक्सेसरीज की दुनिया, विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

सोनीपत। विद्यार्थियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में स्टूडेंट लेड कॅरिअर डेवलपमेंट सेल एवं प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन बुधवार को छात्राओं ने उत्साह के साथ 15 स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि मेले के माध्यम से विद्यार्थियों का ऐसा समूह तैयार करने की योजना है जो हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माण, प्रचार-प्रसार एवं बिक्री में दक्ष हो सके। विद्यार्थियों को उत्पादों की पैकेजिंग, टैगिंग, लेबलिंग, मूल्य निर्धारण तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से बिक्री करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रखकर रोजगार सृजित करने योग्य बनाना भी है, ताकि वे अपने गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर सकें। प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने, साक्षात्कार कौशल विकसित करने तथा मॉक इंटरव्यू आयोजित करने की भी योजना है। महाविद्यालय की ओर से उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार को आइडियाथॉन के तहत प्रस्ताव भी भेजा गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील पवार ने किया। इस दौरान डॉ. वंदना नासा, डॉ. मनजीत, डॉ. प्रवीन, डॉ. सविता रानी, प्रवेश कुमार, ज्योति रानी, डॉ. नरेश आंतिल, डाॅ. राजेश भी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें